बिजनौर में जमीयत उलमाए हिन्द ने की आयोजित की बैठक देश की एकता व अखंडता पर दिया ज़ोर

बिजनौर के किरतपुर में जमीयत उलमाए हिन्द की जिला कार्यकारिणी की बैठक में देश की एकता अखंडता व भाईचारे पर ज़ोर दिया गया गुरुवार की दोपहर मण्डावर रोड स्तिथ अवामी बैंकवट हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जमीयत के जिलाध्यक्ष हाजी वकील अहमद ने की जबकि संचालन ज़िलामहामंत्री मुफ़्ती मौहम्मद अरशद ने किया

मीटिंग के मेहमान ए खुसूसी जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष सय्यद अशहद रशीदी रहे। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जमीयत हमेशा मज़हब से ऊपर उठकर लोगो की समाजसेवा में जुटी हुई गए जमीयत उलेमा हिन्द ने कभी मज़हबी चश्मा नही पहना जमीयत वर्षो से बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के जनकल्याणकारी कार्य करती चली आ रही है

उन्होंने आगे कहा कि मुकद्दमों में जो लोग बेकसूर फंसे हुए है तथा जेलों में बन्द है जमीयत उनकी अदालती पैरवी करती है उन्हें जमानत दिलाने व रिहा कराने का काम भी जमीयत निशुल्क करती है देश पर आई प्राकृतिक आपदाओं में भी जमीयत ने कैम्प लगाकर लोगो की सेवा की है

उन्होंने जोर देकर कहा कि हमे हर कीमत पर देश की एकता व अखंडता पर ज़ोर देना है। मीटिंग में नगराध्यक्ष काज़ी हारिस अली ने कहा कि जमीयत का दायरा हमारे ज़िला बिजनौर में बढ़ता जा रहा है

कार्यक्रम की शुरुआत जमीयत के झंडे की परचम कुशाई से की गई अंत मे कार्यक्रम संयोजक नगराध्यक्ष किरतपुर क़ाज़ी हारिस अली ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया

बिजनौर से आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago