हिंदुस्तान के पद्म विभूषण सहित अन्य कई आवार्ड अपने नाम करने वाले, इस्लामिक स्कॉलर मौलाना वहीदुद्दीन खान का हुआ निधन

🔹शांतिप्रिय मुस्लिम स्काॅलर के रूप में होती थी मौलाना वहीदुद्दीन की पहचान,

New Delhi: हिंदुस्तान की एक अज़ीम शख़्सियत मौलाना वहीदुद्दीन साहब आज इस दुनिया को अलविदा कह गये। दुनिया के 500 ताकतवर मुस्लिम शख्सियत में शुमार मौलाना को इसी साल ही पद्म विभूषण सम्मान मिला था, इससे पहले उन्हें राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्धभावना आवार्ड भी मिल चुका था। उन्होंने सैंकड़ों किताबें लिखीं। इस महान शख्सियत ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया,

इस्लामिक स्कॉलर और जाने-माने लेखक वहीदुद्दीन खान का निधन हो गया. उन्हें ‘मौलाना’ के नाम से जाना जाता था. वहीदुद्दीन खान को कुरान को समकालीन अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए भी जाना जाता है.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के बधरिया गांव में 1 जनवरी साल 1925 को पैदा हुए वहीदुद्दीन खान को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. पूर्व सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल के संरक्षण में उन्हें डेम्यर्जस पीस इंटरनेशनल अवार्ड दिया गया.

इसके साथ ही, जनवरी 2000 में वहीदुद्दीन खान को भारत का तीसरा सर्वोच्च अवॉर्ड पद्म भूषण से उन्हें नवाजा गया. उसके बाद उन्हें मदर टेरेसा की तरफ से नेशनल सिटिजनस अवॉर्ड, और साल 2009 में राजीव गांधी नेशनल सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्हें जनवरी 2021 में भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मविभूषण से भी नवाजा गया.

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago