भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने तोड़ा लियोनेस मेसी का रेकॉर्ड, सबसे ज़्यादा गोल करने में अब सिर्फ रोनाल्डो से पीछे ।

दोहा में भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोलों की मदद से 2022 फुटबॉल विश्व कप और 2023 एशियन कप क्वालीफायर्स के ग्रुप-ई के दूसरे राउंड के मुकाबले में बांग्लादेश को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ ही छेत्री ने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर मेसी को भी पछाड़ दिया।

इसी के साथ 36 वर्षीय स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने गोल की संख्या 74 कर ली है। इंटरनेशनल फुटबॉल में सक्रिय खिलाड़ियों में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) के बाद अब छेत्री के नाम सबसे ज्यादा गोल हो गए।

साथ ही छेत्री टॉप-10 में आने से एक गोल दूर है
सर्वाधिक गोल मारने वालों की सूची में वे 11वें पायदान पर पहुंच गए। उनसे आगे 10वें नंबर पर तीन खिलाड़ी हैं। कुवैत के बशर अब्दुल्लाह, जापान कुनिशिगे कामटो और हंगरी के सेंडर कोक्सिस के 75-75 गोल हैं। सुनील से ठीक पीछे चल रहे यूएई के अली ने बीते हफ्ते मलयेशिया के खिलाफ अपना 73 वां गोल दागा जबकि मेसी ने चिली के विरुद्ध 72वां गोल किया था।

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago