Up में शादियों में 100 लोगों की पाबंदी खत्म, लेकिन माननी होगी यह शर्त, खुले में रामलीला भी हो सकेगी।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Lucknow, UP | Updated : 30 सितंबर , 2021

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के बाद योगी सरकार ने रियायतें देनी शुरू कर दी हैं. इसी के तहत मंगलवार को सरकार ने अब खुले में होने वाले शादी समारोह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दे दी है.

हालांकि, इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन अनिवार्य होगा. इसके साथ ही 100 लोगों की पाबंदी भी खत्म कर दी गई है. जारी निर्देश के मुताबिक,अब कार्यक्रम स्थल की क्षमता के हिसाब से मेहमान बुलाए जा सकेंगे.

इस दौरान प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी. यह फैसला मंगलवार को कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 की बैठक में लिया गया है साथ ही रामलीला का खुले में होगा आयोजन पर भी विचार किया गया

देशभर में कोरोना संक्रमण के बीच नवरात्र, दशहरा और दीपावली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी बीच महामारी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इन त्योहारों को लेकर खास दिशा-निर्देश जारी किए गए. जारी निर्देशों के अनुसार, इस बार प्रदेश भर में होने वाले रामलीला के कार्यक्रम को खुले में आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

कोविड-19 प्रबंधन हेतुगठित टीम-09 को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में रामलीला आयोजन की समृद्ध परंपरा रही है.नवरात्र, दशहरा और दीपावली का पर्व समीप है, ऐसे में रामलीला कमेटियों की तैयारियां प्रारंभ हो रही होंगी.लोगों की सांस्कृतिक- धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए. कमेटियों से संपर्क-संवाद स्थापित करते हुए उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए प्रेरित किया जाए

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago