भारतीय सीमा में फिर घुसे चीनी सैनिक, पुल क्षतिग्रस्त कर लौटे, सरकार को पता ही नही

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Uttrakhand, UP | Updated : 30 सितंबर , 2021

उत्तराखंड के चमोली से लगे चीनी सीमा इलाके बाड़ाहोती में करीब 100 सैनिक देखे गए. अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स मे छपी खबर के अनुसार PLA सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल हुए और कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाने के बाद अपने इलाकों में लौट गए.

इसमें एक पुल भी शामिल था जो कि चीनी सैनिकों के निशाने पर आया. चीन के सैनिकों की गतिविधियों की जानकारी लगते ही अधिकारी हरकत में आ गए. सीमा क्षेत्र में पड़ोसी देश की गतिविधियों को देखते हुए खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है.

हाल के कुछ सालों में बाड़ाहोती इलाका, प्रमुख फ्लैशप्वाइंट में शुमार नहीं रहा है हांलाकि यहां छोटी-मोटी घटनाएं जरूर रिपोर्ट की जाती रही हैं. 1962 के युद्ध से पहले चीन ने इसी इलाके में घुसपैठ को अंजाम दिया था.

1954 में पहली बार चीनी सैनिकों को इस इलाके में उपकरणों के साथ देखा गया. वहीं सरकार को इस बारे में कोई जानकारी नही है. सीएम धामी ने कहा कि हमारे पास ऐसी कोई सूचना नही है. घटना बीते 30 अगस्त की बताई जा रही है.

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago