बिजनौर में टोल टैक्स बचाने के चक्कर में अनवर का परिवार नदी में समाकर पल में हो गया खत्म।

न्यूज डेस्क, ब्रेकिंग बिजनौर | Edited by : Bijnor Express | Reported by: इसरार अहमद। बिजनौर | Updated 14 July 2023

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नगीना में मैजिक में सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों की डूबने से 4 की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाओं और मासूम बच्चों शामिल है

आपको बता दे कि बीती रात अनवर पुत्र अब्दुल जब्बार मोहल्ला कलालान नगीना अपनी पत्नी रूबी उम्र 27 वर्ष बहन शानवी पुत्री अब्दुल जब्बार उम्र 15 वर्ष व पुत्री उमेदा 3.5 वर्ष आयशा डेढ़ वर्ष के साथ नगीना से दवाई लेने पुरैनी गया था।

दवाई लेकर वापस पुरैनी से हाईवे से नगीना न जाकर टोल की वजह से कस्बा कोटरा के रास्ते नगीना जा रहा था पुरैनी निकलते ही समय लगभग 21:30 बजे पाव धोई नदी के पास काफी अधिक जलभराव के कारण सड़क दिखाई ना देने पर गाड़ी मैजिक सहित नदी में गिर गया।

जिसके कारण नदी में गिरने के कारण अनवर की पत्नी रूबी व बहन शानवी की मृत्यु हो गई थी बाद में बच्चियां उमेदा आयशा को भी तलांश कर लिया अनवर स्वयं ही तैर कर बाहर आ गया।

पुलिस द्वारा गाड़ी को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाल कर शवो को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सीएचसी नगीना भेज दिया गया

बताया जाता है कि अनवर अपने इसी टेंपो से गांव-गांव सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता हैं। छोटी सी टोल टैक्स की रकम बचाने के चक्कर में अनवर का पूरा परिवार एक पल में ही खत्म हो गया।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago