नगीना में होली पर निकलने वाले जुलूस की सुरक्षा की दृष्टि से द्रोण कैमरे से रखीं जायेगी नजर

Bijnor: नगीना में रंगो के होली के त्यौहार व दुल्हडी पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने नगीना पहुंचकर कुछ विशेष धार्मिक स्थलों का दौरा कर निरीक्षण किया लोगों से जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की,

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार रविवार को नगीना थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर नगर में निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश देने के बाद नगीना बढ़ापुर रोड स्थित एक धार्मिक स्थल का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया व जुलूस निकलने वाले मार्गों की निगरानी कर पुलिस थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

इस मौके पर सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दौहरै क्राइम प्रभारी विनय कुमार एसआई कर्मजीत सिंह लाल सराय चौकी इंचार्ज योगेश कुमार वसीम अहमद सहित समस्त पुलिस स्टाफ व स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी रंग में भंग करने की कोशिश करेगा ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने सभी से शांतिपूर्वक जुलूस निकालने की अपील की तथा पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की

नगीना से मोहम्मद अलीम सलमानी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago