Categories: नहटौर

नहटौर में ठेकेदारों पर अनावश्यक शर्त लगाकर टेंडरों में प्रतिभाग से रोकने की शिकायत जिलाधिकारी से की।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Nehtaur, Bijnor Updated : 1 दिसम्बर , 2021 | India

नगर पालिका परिषद नहटौर में 15 वां वित्त आयोग के टेंडरों में अनावश्यक शर्त लगाकर ठेकेदारों को प्रतिभाग से रोकने को लेकर ठेकेदार कलीम हुसैन ने जिलाधिकारी से शिक़ायत कर अवगत कराया।

ठेकेदार कलीम हुसैन का कहना  है कि नगर पालिका नहटौर  द्वारा टेंडर में अनावश्यक शर्त यह लगाई गई है। कि नलकूप का कार्य करने के लिए 5 नलकूपों का अनुभव होना या 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। जबकि यह शर्त बिल्कुल गलत है । नलकूप का अनुभव होना तो किसी हद तक ठीक है लेकिन 5 वर्ष का होना ये गलत है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी ठेकेदार ने 4 नलकूप बनाएं या 3 बनाए या 2 बनाए वह हमेशा इस शर्त की वजह से टेंडरों में प्रतिभाग नहीं कर सकेगा इसी तरह से जो चहेता ठेकेदार हैं वह आज 5 नलकूपों की शर्त रख रहा है बाद में 6 की  और उसके  बाद 10 की शर्त राखवायेगा। कल को वह इसी शर्त को 5 साल का अनुभव या 10 नलकूपों का अनुभव भी रखवा सकते हैं जो अन्य कोई ठेकेदार पूरी नहीं कर सकता ।

उत्तर प्रदेश में जब से ई टेंडरिंग हुई है काफी सुधार हुआ है लेकिन कुछ अधिकारियों ने और नगर पालिका अध्यक्ष की सांठगांठ से ऐसी शर्ते लगा देते है। जिससे उनका चहेता ठेकेदार ही पूरी कर सकता है

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago