भारत पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट Omicron, मिले 2 मरीज।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Nagina, Bijnor, UP | Updated : 2 दिसम्बर, 2021

देश में कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक राज्‍य में इस वेरिएंट के 2 संक्रमित मिले हैं दोनों ही संक्रमित मरीज द. अफ्रीका से आए थे।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को कहा गया है कि देश में कोविड के स्‍ट्रेन ओमिक्रॉन के मामले की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है. दोनों ही केस कर्नाटक में रिपोर्ट हुए हैं और 66 व 46 वर्ष की उम्र के दो शख्‍स में यह केस रिपोर्ट हुए हैं और उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है।

केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक दुनिया भर के 29 देशों में 373 ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका, इजरायल, जापान जैसे बड़े देश इस लिस्ट में शामिल हैं। अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है।

अकेले यूरोप में बीते एक सप्ताह में दुनिया भर के 70 फीसदी केस पाए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यूरोप में 2.75 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। इसके अलावा 31 हजार लोगों की मौत दर्ज की गई है।

ध्यान रहे कोरोना महामारी में जो हमने किया वही हमें करना होगा। मास्क यूनिवर्सल वैक्सीन की तरह है, इसे लेकर लापरवाही न बरतें. यह तमाम वेरिएंट को रोकता है. वैक्‍सीन के दोनों डोज में देर न करें. इसके साथ ही हवादार माहौल में रहें. उन्‍होंने कहा कि डरने की जरूरत नहीं है लेकिन जिम्‍मेदारी दिखाते हुए सजग रहना होगा. इस नई चुनौती का भी सामना करेंगे.

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago