Categories: किरतपुर

किरतपुर में लड़कियों के आलिमा कोर्स मुकम्मल होने पर जलसे का आयोजन किया गया

🔹मदरसा अनवारुल उलूम में खत्म बुखारी शरीफ कार्यक्रम का आयोजन,

बिजनौर में किरतपुर के मौहल्ला भुड्डी स्थित मदरसा अनवारुल उलूम में खत्म- ए- बुखारी शरीफ पर एक दीनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैर आबादी ने छात्राओ को बुखारी शरीफ का आखरी सबक पढ़ाकर नसीहत फरमाई।

सोमवार को मोहल्ला भुड्डी स्थित मदरसा अनवारूल उलूम में लड़कियों के आलिमा कोर्स मुकम्मल होने के बाद दारुल उलूम देवबंद से आये उफ़्ती हबीबुर्रहमान खैर आबादी ने बुखारी शरीफ का आखरी सबक पढ़ाया और अपने सम्बोधन में कहा कि क़ुरआन के बाद सबसे अज़मत वाली किताब बुखारी शरीफ है। इसको याद करना और इसकी शिक्षा लेना और देना बहुत बड़ी कामयाबी है

उन्होंने कहा कि जिस घर में यह किताब रहेगी वो आग से महफूज़ रहेगा। मौलाना मज़ाहिरुल गदरपुरी ने कहा कि मुसलमान जब तक मुकम्मल नही हो सकता जब तक क़ुरआन और बुखारी शरीफ पर ईमान न ले आए।

उन्होंने कहा कि वसीम रिज़वी एक दिन खुद मिट जाएगा लेकिन क़ुरआन जैसा अल्लाह ने उतारा है वैसा ही रहेगा 26 आयतें तो दूर की बात एक ज़बर भी नही बदला जा सकता उन्होंने वसीम रिज़वी जैसे मलऊन व्यक्ति के ऊपर बेशुमार लानत भेजी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अली हसन संरक्षक मदरसा ज़्याऊलूलूम कल्लर वाली मस्जिद ने की और संचालन कारी मौहम्मद आकिल ने किया। इस मौके पर देवबंद से आये मुफ़्ती राशिदुल्ला,मुफ़्ती मेहबूब आलम,मौहम्मद साईम राजा,कारी मौहम्मद मेहरबान,मुफ्ती मौहम्मद आसिम,मौलाना अय्यूब, नाज़िम।

जमीयत उलेमा किरतपुर कारी मौहम्मद अय्यूब, कारी साजिद, मदरसा कमेटी के अध्यक्ष शफ़ीक़ अहमद कबाड़ी, हाफ़िज़ हयात खान, हाजी वहाजुद्दीन, तौफ़ीक़ मलिक, निज़ामुद्दीन मलिक, मास्टर शमीम अहमद,नफीस अहमद मलिक, मुस्तक़ीम अहमद तम्बाकू वाले,मौलाना अकरम, मौलाना रफ़ीक़,मुफ़्ती मौहम्मद आसिम, चौधरी शफ़ीक़ अहमद, कारी मौहम्मद आकिल आदि उपस्थित रहे।

Report by Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago