धामपुर में सर्द रात में ठिठुरते बदन पर जब युवाओं ने डाला कम्बल, तो हुई दुआओं की बारिश

Dahmpur News : आज के आधुनिक युग में जहां एक तरफ युवा पीढ़ी पर खुदगर्ज़ होने का प्रश्न चिन्ह लगता है वहीं दूसरी तरफ आज भी बहुत से युवा ऐसे हैं जो इस तकाज़े को गलत साबित करते हैं। कुछ ऐसी ही पहल की धामपुर के युवाओं ने जिन्होंने खून जमा देने वाली सर्दी की इस सर्द रात में अपने परिवार के लिए दो रोटी की तलाश में निकले हुए ठिठुरते मेहनतकशों के बदन पर जब कम्बल डाला तो उन गरीब असहायों को सहसा विश्वास नहीं हुआ कि आज के जमाने में ऐसे लोग भी हो सकते हैं जिन्हें दूसरों की परिस्थितियों का एहसास होता है

धामपुर के युवा समाजसेवी एवं फ्यूचर एडुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के संचालक सुहैल डिज़ाइनर व सलमान फरीदी अपनी टीम के साथ रात लगभग 10 बजे पुराना धामपुर चुंगी, आर एस एम चौक, शीला टॉकीज़, शुगर मिल, जैतरा चुंगी, बस स्टैंड, रेन बसेरा, रेलवे स्टेशन, नगीना चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर पहुंचे और रात में दो वक्त की रोटी की आस में निकले रिक्शा चालक, मज़दूर, बेसहारा व फुटपाथ पर खुले आसमां के नीचे करवट बदलते जरूरतमंदों को कम्बल वितरित कर ठिठुरते गरीबों असहायों के चेहरे पर मुस्कान ला दी तथा ये एहसास दिला दिया कि समाज में मानवता ख़त्म नहीं हुई है और आज भी समाज में एक दूसरे के दर्द को महसूस करने वाले लोग मौजूद हैं

ठण्ड क्या होती है ये कोई उनसे पूछे जो सर्द रातों में खुले आसमां के नीचे किसी तरह अपने बदन को सिकोड़कर रात गुजारने को मजबूर होते हैं। ऐसी स्थिति में यदि ऐसे मजलूम लोगों को कोई भी ऊनी वस्त्र मिल जाए तो उनके मुंह से दुआओं की बारिश होना लाजिमी है

इन युवाओं ने बताया के समाज मे जागरूकता लाने के उद्देश्य से उनकी टीम ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया है जिसको हज़ारो लोग देख चुके है और सराहना कर रहे है, वो आगे भी अपनी एनजिओ फ़्यूचर एडुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के ज़रिए ऐसे ही ज़रूरतमंदों के लिए कार्य करते रहेंगे।

बिजनौर एक्सप्रेस की खास रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago