धामपुर में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने के प्रयास का गम्भीर आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई ।

जनपद बिजनौर की तहसील धामपुर के ग्राम पाडली मांडू निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने के प्रयास का गम्भीर आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही किए जाने की गुहार की है

ग्राम पाडली मांडू निवासी महिला ने बताया कि कल शाम 7:30 बजे जब उनकी पुत्री घरेलू कार्य कर रही थी तो गांव का ही एक युवक उनके घर में घुसा तथा पुत्री के साथ दुराचार करने का प्रयास किया पुत्री के शोर मचाने पर जब मैं घर में पहुंची तो आरोपी युवक धमकी देकर फरार हो गया।

महिला ने प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है की इस युवक के घर गोकशी का भी काम होता है लोकडाउन के दौरान पुलिस ने इस के यहां छापा मारकर गोवंश बरामद किया था पुलिस ने जांच कर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया ।

बिजनौर एक्सप्रेस से संवाद-दाता दिनेश प्रजापति की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago