बिजनौर पुलिस ने गैंगस्टर की बीस करोड़ से अधिक की सम्पत्ति की कुर्क

🔹कोर्ट के आदेश पर बिजनौर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने की बड़ी कारवाई

Bijnor: प्रदेश सरकार के सख्त निर्देशों के चलते माफियाओं द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई चल/अचल संपत्ति को कुर्क किये जाने का सिलसिला जारी है।इसी क्रम में बुधवार को जिला और स्थानीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद बिजनौर के कस्बा शेरकोट के मौहल्ला अफगानान निवासी गैंगस्टर वकील कुरैशी, इदरीश कुरैशी व शमीम कुरैशी द्वारा आपराधिक कृत्य कर अर्जित की गई लगभग बीस करोड़ तैतीस लाख बासठ हजार रुपयों की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया गया है

जिसमें पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सहित कई दुकानें, प्लाट व खेती की भूमि शामिल है, लेकिन बैंक सरकारी होने के कारण बैंक अधिकारियों के अनुरोध पर बैंक को खाली करने के लिए दो चार दिन का समय दिए जाने की बात कहते हुए फिलहाल बैंक भवन को कुर्की कार्यवाही नही की

माफियाओं की कमर तोड़ने हेतु की गई कार्यवाही जनपद में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। प्रशासन की इस कार्यवाही से माफियाओं में हड़कम्प मच हुआ है

बाइट:संजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, बिजनौर

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे सवांददाता दिनेश प्रजापति की ये खास रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago