बिजनौर में एक लाचार सिपाही अपने ही विभाग के अधिकारियों के सामने अपने मानदेय लिए दर दर की ठोकरे खाता फिर रहा है ।

एप्रकर्ति की मार झेल रहा एक सिपाही अपने ही विभाग के अधिकारियों के सामने अपने मानदेय के लिए दर दर की ठोकरे खाता फिर रहा है।विभाग द्वारा मानदेय रोके जाने से लाचार सिपाही के घर मे रोजी रोटी के लाले पड़ गए है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा आश्वाशन मिल गया है।

दरअसल जिला बागपत के कस्बा बड़ोत निवासी पंकज तोमर 2011 बेंच का सिपाही है।2019 में पंकज तोमर की बिजनौर में तैनाती थी। 19 अप्रैल की सुबह लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए पंकज तोमर तैयार हो रहा था।तभी जीने से उतरते वक्त पंकज गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

परिजनों ने घायल अवस्था में पंकज को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टरों द्वारा पंकज की रीड की हड्डी टूटना बताया गया था।घायल के परिजनों ने पंकज को सभी जगह दिखाया लेकिन पंकज की हालत में सुधार नहीं हुआ।

18 महीने बीतने के बाद 30 अक्टूबर से पंकज कि विभाग द्वारा प्रतिमाह मिलने वाली तनख्वाह भी रोक दी गई। जिसके कारण पंकज के घर में रोजी रोटी के लाले पड़ गए।इसी को लेकर आज पंकज तोमर बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह से मिले और अपनी मजबूरी बयां करते हुए प्रतिमाह तनख्वाह दिलाए जाने की मांग की है।

पंकज का कहना है।कि विभाग द्वारा यदि मुझे तनख्वाह नहीं मिली तो मेरे मासूम बच्चे भूखे मर जाएंगे। फिलहाल बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने पंकज तोमर को आश्वासन दे दिया है ।अब आखिर देखना यह है। कि विभाग अपने एक लाचार सिपाही की मदद करता है कि नहीं।

बाईट-पंकज तोमर पीड़ित सिपाही।

बिजनौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago