बिजनौर में एसपी जादौन ने पुलिस बल के साथ पैदल फ़्लैग मार्च निकाला एवं लोगो से बात कर नशा व अवैध शस्त्रों से दूर रहने की हिदायत दी

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा थाना हल्दौर के ग्राम अम्हेडा में स्थानीय पुलिस बल के साथ अपराध नियंत्रण/शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गस्त कर क्षेत्रीय लोगो से वार्ता की एवं सभी को नशा व अवैध शस्त्रों से दूर रहने का आह्वान किया।

आपको बता दे कि हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव अमहेड़ा बीती रात्रि पहुंचे पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन स्थानीय पुलिस तथा ग्रामीणों के साथ किया पैदल गश्त। पुलिस कप्तान नीरज कुमार जादौन द्वारा अम्हेड़ा में आपसी सौहार्द तथा शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु लोगों की समस्याओं को सुना गया साथ मे स्थानीय पुलिस व गांव के गणमान्य लोगों के साथ गांव में पैदल फ़्लैग मार्च भी किया गया।


पैदल फ़्लैग मार्च में हल्दौर थाना अध्यक्ष राम प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज अम्हेड़ा पुलिस बल के साथ शामिल रहे इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने ग्रामीण युवाओं को नशा खोरी अवैध शस्त्रों से दूर रहने की हिदायत भी दी है

अपने बीच अपने पसंदीदा कप्तान को पाकर ग्रामीण बहुत खुश हुए और गाँव के बारे में पूछा गाँव कैसा लगा इस पर एसपी ने जवाब दिया गाँव को बेहतर गाँव वाले बनाते है इस अवसर पर समाजसेवी उसमान मुख़्तार , डॉक्टर सज्जन खान , पुलिस मित्र अदनान अली , डॉक्टर सरताज ज़ैदी ,कमाल ज़ैदी ,आफ़ाक़ हुसैन, क़ायम हुसैन,अनीस मंसूरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago