बिजनौर डीएम ने सड़क दुर्घटना के मृतक होमगार्ड की पत्नी को एक्सिस बैंक की ओर से 38 लाख रुपए का चैक सौंपा

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में सड़क दुर्घटना के मृतक होमगार्ड की पत्नी को एक्सिस बैंक की ओर से आर्थिक सहायतार्थ 38 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

यूपी 112 की पीआरबी पर ड्यूटी के उपरांत घर जा रहे होमगार्ड संजय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। चांदपुर थाना के ग्राम बाबरपुर निवासी संजय कुमार नहटौर थाना क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात थे, ड्यूटी के पश्चात घर जाते समय संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

होमगार्ड विभाग द्वारा संजय की सैलरी एक्सिस बैंक में भेजी जा रही थी, जिस पर एक्सिस बैंक की ओर से मृतक संजय कुमार की पत्नी को 38 लाख का चेक जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल व जिला कमांडेंट ज्ञान प्रकाश के द्वारा भेंट किया गया।

इस मौके पर एडीसी सत्येंद्र कुमार और बी ओ गंगा शरण वरिष्ठ लिपिक मुजीबुर रहमान शेर सिंह व एक्सिक बैंक से क्लस्टर हेड सैयद इशरत हुसैन, दीपक सिंह, सैलरी मैनेजर सचिन कुमार, विपुल सोराना, ब्रांच मैनेजर करन सिंह व रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे अधिकारी भी मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago