Categories: किरतपुर

खुरपका मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए ब्लॉक किरतपुर क्षेत्र में टीकाकरण अभियान चलाया

किरतपुर न्यूज़ :- किरतपुर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निशांत कुमार ने समस्त  पैरावेटो ,वैक्सीनटर एवं सहायको की एक बैठक राजकीय पशु चिकित्सालय किरतपुर परिसर में आहूत की जिसमें डॉक्टर निशांत कुमार ने बताया कि यह अभियान 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक 30 दिन चलेगा जिसके अन्तर्गत पैरावेट, वैक्सीनेटर पशुमालिक के द्वार पर जाकर निःशुल्क टीकाकरण करेंगे।

डॉक्टर निशांत कुमार ने सभी वैक्सीनेटर एवं सहायकों को एप्रिन वितरित की। किरतपुर ब्लॉक एवं नगर पालिका किरतपुर में लगभग 55 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जाना है । डॉ निशांत कुमार द्वारा सभी क्षेत्र वासियों से अपील की गई कि सभी क्षेत्रवासी अपने सभी पशुओं को टीकाकरण करवाएं एवं सभी पशुओं के कान में ईयर टैग(कान का छल्ला) भी अवश्य ही डलवाए। पैरावेट जुगनेश कुमार ने सभी पैरावेट साथियों से टीकाकरण के महत्वपूर्ण अभियान को निर्धारित अवधि में शत प्रतिशत पूर्ण करने का आह्वान किया ।


बैठक में  वेटरनरी फार्मासिस्ट यशदेव सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी सुधीर कुमार ,श्रीमती नीतू ,पैरावेट योगेंद्र कुमार , राहुल कुमार, लोकेश कुमार ,अमित कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सचिन कुमार,जोगेंद्र सिंह,सुभाष कुमार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- रोहित कुमार

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago