बिजनौर में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

◾चांदपुर के दतियाना रोड पर बंद पड़े क्रेशर के खंडहर में अवैध असलहा बनाते थे

◾आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर यहां पर अवैध शस्त्रों को बनाया जा रहा था।

◾अवैध शस्त्रों का कारोबार करने वाले दो लोगों प्रीतम और राम अवतार को किया गिरफ्तार

Bijnor में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने चांदपुर थाना क्षेत्र के दतियाना रोड पर सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के पास से एक बंद पड़े क्रेशर के खंडहर से अवैध शस्त्रों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है की आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर यहां पर अवैध शस्त्रों को बनाया जा रहा था। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

बिजनौर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी थानों की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शस्त्रों का कारोबार करने वाले दो लोगों प्रीतम और राम अवतार को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक काफी समय से चांदपुर के दतियाना रोड पर बंद पड़े क्रेशर के खंडहर में अवैध असलहा बनाने का काम कर रहे थे।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शस्त्र बनाने का काम यह अभियुक्त कर रहे थे।

एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने इस अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने 10 अदद तमंचा 315 बोर,4 अदद तमंचे 12 बोर, एक राइफल 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, 3 जिंदा कारतूस 12 बोर, 19 अध बने तमंचे व एक बोरी में असलहा बनाने वाले उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है।

बाईट:- डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

रिपोर्ट : तुषार वर्मा / बिजनौर

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago