धामपुर में निकला ऐतिहासिक एकादशी रंग का जुलूस

🔹विधायक अशोक राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता व चौ.रवि कुमार सिंह ने किया रंग एकादशी जुलूस का शुभारंभ,

बिजनौर के धामपुर में फल चौक स्थित श्री मंदिर ठाकुरद्वारा बजरिया कमेटी की ओर से गुरुवार को रंग एकादशी का परंपरागत गीले रंग का जुलूस निकला। गीले रंग के जुलूस के साथ ही धामपुर में होली का हुड़दंग शुरू हो गया है।

जुलूस का उद्घाटन धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक राणा, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, आदर्श खोली हवन समिति के अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, महेंद्र धनौरिया ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर और रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया।

जुलूस में समिति की ओर से कई ट्रैक्टर ट्रालियां शामिल थे। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रंग से भरे ड्रम रखे गए थे। हुरियारों के हाथों में लंबी पिचकारियां थीं, जो लोगों को सराबोर करते चल रहे थे।

कई डांस पार्टी होली के गीतों पर डांस करते हुए चल रही थी। इस दौरान मकानों की छतों से भी लोगों ने हुरियारों पर बाल्टियों से रंग उड़ेला। ढोल की थाप पर युवक रंग-गुलाल से सराबोर होकर नृत्य करते चल रहे थे

धामपुर में निकला ऐतिहासिक एकादशी रंग का जुलूस विधायक अशोक राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता व चौ.रवि कुमार सिंह ने किया रंग एकादशी जुलूस का शुभारंभ, हुलियारों ने जमकर खेली होली.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

धामपुर से हमारे सवांददाता दिनेश कुमार प्रजापति की ये खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

3 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

3 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

4 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago