बिजनौर में बारात में की हर्ष फायरिंग मना करने पर बेल्ट से मारपीट कर युवक को नाले में डाला।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।जनपद बिजनौर के थाना धामपुर के अंतर्गत आने वाले धामपुर नगर के एक रिसोर्ट में आई थी जो बारात चंडीगढ़ से आई थी आपको यह भी बता दे बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान उस समय विवाद हो गया जब बारात में आए कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके पास के नाले में फेंक दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस 112 की गाड़ी ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के एक रिसोर्ट में चंडीगढ़ से बारात आई थी। बारात चढ़ने के दौरान हर्ष फायरिंग को लेकर विवाद हो गया।
अजय कुमार 53 वर्ष पुत्र दिलावर सिंह ने बताया कि बारात की ओर से आए कुछ युवक शराब के नशे में डीजे पर हर्ष फायरिंग कर रहे थे। आसपास छोटे छोटे बच्चे खेल रहे थे। मैंने उनका विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट कर मुझे नाले में फेंक दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago