बिजनौर में लाखों की चोरी 30 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी व डेढ़ लाख की नकदी ले गये चोर। एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा। क्षेत्र में चोरों ने फिर एक चोरी की बड़ी वारदात कर दी।क्षेत्र के गांव गंगाधरपुर निवासी महिपाल सिंह पुत्र घासी सिंह के घर बृहस्पतिवार की रात को चोर घुस आए। चोर घर से 30 तोला सोना, 107 चांदी के सिक्के, आधा किलो चांदी, डेढ़ लाख नकदी ले गये।

सुबह जब महिपाल ने देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस को सुचना दी गयी। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। महिपाल ने बताया कि वे घर के एक कमरे में अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे। दूसरे कमरे में ताला लगा था।

बताया जा रहा है कि घर के आंगन की दीवार छोटी है, उसी से चोर घर में घुसे और मेन दरवाजे को खोल दिया। चोरों ने कमरे के दरवाजे का कुंदा तोड़ दिया और जेवर, नकदी चोरी कर ले गये। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा हो जायेगा।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा स्योहारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुर्तजानगर उर्फ गंगाधरपुर में हुई चोरी के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी धामपुर मौजूद रहें ।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago