धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ के शुभ अवसर पर निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में पहुँचे उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Haridwar: बुधवार को हरिद्वार शहर की सड़कों पर राजसी वैभव के साथ निकलने वाली श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की पेशवाई की शुरुआत एसएमजेएन पीजी कॉलेज से की गई

पेशवाई व संतों को सम्मान देने के लिए खुद सीएम अपने मंत्री व विधायकों के साथ अखाड़े की छावनी में पहुंचें, जहां पर उन्होंने संतों को फूल माला पहनाकर नमन किया।

सीएम द्वारा पेशवाई को नगर भ्रमण पर रवाना किया किया। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविन्द्र पूरी ने बताया कि सीएम से पेशवाई में शामिल होने का अनुरोध किया गया था जिसे उन्होंने स्वीकार किया था

धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आज निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के अवसर पर पूज्य साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। साथ ही निरंजनी अखाड़े, जूना अखाड़े, महानिर्वाणी अखाड़े और अटल अखाड़े के मंदिरों में दर्शन-पूजन कर कुंभ मेले की सफलता की मंगल कामना की।

दिव्य, भव्य और सुरक्षित महाकुंभ के लिए तैयार है धर्मनगरी हरिद्वार। पेशवाई में एक हाथी, पांच ऊंट, 40 घोड़े और 50 रथ शामिल हैं वहीं हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी निरंजनी अखाड़ा की पेशवाई में हिस्सा लिया,

धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ के शुभ अवसर पर निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में पहुँचे उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

धर्मनगरी हरिद्वार से बिजनौर एक्सप्रेस की ये खास रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago