Categories: हल्दौर

बिजनौर में छात्रों को बाहर घूमने के लिए मना किया तो प्रिंसिपल को ही पीट दिया

बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में आरएचएस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राजवीर सिंह पर कॉलेज के ही एक छात्र ने फंटी से हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया,

मामला हल्दौर थाना क्षेत्र स्थित आरएचएस इंटर कॉलेज का है। प्रिंसिपल राजवीर सिंह जैसे ही सुबह कॉलेज पहुंचे, कॉलेज के छात्र काले पुत्र सतवीर ने मामूली विवाद को लेकर प्रिंसिपल के साथ मारपीट कर दी।

घटना के बाद प्रिंसिपल अन्य शिक्षकों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित प्रिंसिपल ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलेज के एक छात्र सादिक को अनावश्यक घूमने पर कुछ शिक्षकों ने फटकार लगाई थी।

प्रिंसिपल ने भी उसे इसी व्यवहार के लिए मना किया था। इस बात से नाराज सादिक ने सतवीर को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सतवीर ने प्रतिशोधस्वरूप प्रिंसिपल पर हमला कर दिया सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल के साथ मारपीट की घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रिंसिपल का मेडिकल करवाया गया है। वहीं सादिक को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने कॉलेज के वातावरण को तनावपूर्ण बना दिया है। मामले की गहराई से जांच जारी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद की रिपोर्ट

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago