बिजनौर में गुलदार का आतंक व विधुत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मिटर सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन

राष्ट्रीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरो से तहसील पहुंचे, जहा उन्होंने अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी की, किसानो ने तहसील प्रांगण में किसान पंचायत का भी आयोजन किया,

पंचायत में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर ने कहा कि जिलेभर में गुलदार का आतंक जारी है, प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है, वर्तमान में जो बिजली मीटर लगे हुए है उनसे गलत बिल निकल रहे है जनता उनसे बहुत ही परेशान है और अब स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है जो जनता की जेब काटने के काम करेगे,

इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे और समस्याओ को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन कार्यवाहक तहसीलदार अमित कुमार को सौपा,

ज्ञापन में कहा कि अब तक गुलदार दर्जनों लोगो की जान ले चुका है, गुलदार को मारने के आदेश दिए जाए, पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे विधुत स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाए, इसके आलावा अन्य समस्याओ और मांगो को पूरा किया जाए,

तेजपाल सिंह की अध्यक्षता व भूपेश चौधरी के संचालन में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल तोमर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्जुन सिंह सालान, सचिन तोमर आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे

बिजनौर के नजीबाबाद से शाही अराफात की यह रिपोर्ट

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago