बिजनौर के हल्दौर में पटाखा फैक्टी में ब्लास्ट एक मजदूर की मौत कई हालत गंभीर

बिजनौर के थाना क्षेत्र हल्दौर में  आज सुबह तड़के पटाखा फैक्ट्री में झाड़ू देने के दौरान अचानक चिंगारी से आग लग गई आग लगने से फैक्ट्री में रखी आतिश बाजी का सामान व बारूद में बुरी तरह विस्फ़ोट हो गया काम कर रहे कई मजदूर आग में बुरी तरह झुलस गए जबकि एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

आनन फानन में पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने आग पर बा मुश्किल काबू पाया साथ ही झुलसे मज़दूरों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।पुलिस व दमकल विभाग की टीम बारीकी से मानकों की जाँच पड़ताल में जुट गई है।

हल्दौर से सटे गंगोडा शेख में आज सुबह पटाखा फैक्ट्री में झाड़ू देने के दौरान अचानक चिंगारी से फैक्ट्री में आतिशबाजी व बारूद में ब्लास्ट होने से भयंकर आग लग गई

मजदूर अतिज बाजी बना रहे थे कि वो भी अचानक ब्लास्ट व आग की जद में आ गए मौके पर एक बुरी तरह झुलसने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए है।

पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने बा मुश्किल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया है।एसपी सिटी का कहना है कि पटाखा फैक्ट्री का साल 2028 तक वेध रजिस्ट्रेशन हुआ है फिर भी मानक में कही चूक तो नही हुई है उसकी भी बारीकी से जाँच पड़ताल की जाएगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आक़िफ़ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago