Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में डैम पर नहाने गए युवक की मौत दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप।

बिजनौर के थाना क्षेत्र रेहड़ में  दोस्तों के साथ पीली बांध जलाशय में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्तों पर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए हंगामा भी किया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी 24 वर्षीय जितेन्द्र कुमार पुत्र चंचल कुमार बादीगढ़ चौराहे पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर कारपेंटर का काम कर रहा था। इस बीच कार सवार उसके पांच दोस्त वहां आए और उसे अपने साथ पीली बांध जलाशय पर ले गए।

बताया जाता है कि सभी युवक पीली बांध जलाशय में नहाने लगे। नहाने के दौरान जितेन्द्र कुमार गहरे पानी में डूब गया। उसके दोस्तों के शोर मचाने पर वहां मौजूद कुछ युवकों ने काफ़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसके दोस्त शव को कार से बादीगढ़ चौराहे पर लाए और एक निजी अस्पताल में रखकर कार सहित फरार हो गए।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बादीगढ़ चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने उसे जसपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भी दिखाया जहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी व सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रवेश देवी, एक वर्षीय पुत्र हर्ष प्रीत उर्फ लड्डू सहित पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गया है।

उधर थानाध्यक्ष धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शुऐब कुरैशी अफजलगढ़

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago