बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक व्यक्ति की जान चली गई। रात करीब 11 बजे नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रहा एक ट्रक चालक नींद की वजह से वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक रॉन्ग साइड में जाकर पहले बिजली का खंभा तोड़ता हुआ बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे के किनारे स्थित एक मकान की दीवार में जा घुसा।
हादसे में मकान की बैठक में सो रहे इंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ने पशुशाला में स्थित छुट्टन सिंह का बाथरूम भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ट्रक चालक को यह भी नहीं पता चला कि वह गलत दिशा में कैसे चला गया, जो इस दुर्घटना की गंभीरता को दर्शाता है
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य हल्दौर
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…