जीएसटी बिजनौर की टीम ने जैन आयरन स्टोर पर की छापामारी


◾जीएसटी अधिकारियों ने की दस्तावेजों की जांच,कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए ।

◾जांच कर्ता अधिकारी ने बताया कि रिकार्ड की जांच करने में समय लगता है उसके बाद ही कहना सम्भव होगा ।

जिला बिजनौर के नजीबाबाद तहसील में नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर स्थित जैन आयरन स्टोर पर बिजनौर जीएसटी एसआईबी की टीम ने मंगलवार की देर शाम छापामारी करते हुए कर-अपवंचना के मामले में दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की यह जांच देर रात्रि तक चली। जीएसटी टीम ने सम्बंधित सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू करने की बात कही है।

बिजनौर की जीएसटी एसआईबी स्पेशल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन टीम मंगलवार देर शाम नजीबाबाद नगर के जैन आयरन स्टोर पर पहुंची। छापा मारने आये जीएसटी टीम में संजय कुमार सिंह डिप्टी कमिश्नर एसआईबी स्पेशल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन के निर्देशन में कागजों की जांच की और रिकार्ड का मिलान किया। मंगलवार/बुधवार को देर रात्रि तक चली जांच में टीम ने जानकारी के कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिए है।

सूत्रों की माने तो जांच टीम ने देर रात्रि लगभग 5 से 6 घंटे तक कागजों को खंगाला। इस मामले में डिप्टी कमिशनर संजय कुमार सिंह एसआईबी स्पेशल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन का कहना है कि जैन आयरन स्टोर में कर-अपवंचना के संबंध में जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर जांच की गई। जांच कर्ता अधिकारी ने बताया कि रिकार्ड की जांच करने में पांच से सात दिन का समय लगता है उसके बाद ही कहना सम्भव होगा कि कितनी कर-अपवंचना की गई है या शिकायत निराधार है।

इस मौके पर टीम में राजीव कुमार असिस्टेंट, सीमा गोयल, नरेंद्र कुमार वाणिज्य कर अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जांच के इस संबंध में जैन आयरन स्टोर के मालिक पारस नाथ जैन ने बताया कि जीएसटी की एसआईबी स्पेशल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन टीम की यह रूटीन चैकिंग थी।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago