बिजनौर में लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, घृताची गुप्ता ने 12 वी क्लास में 99.4 फीसदी लाकर ज़िले में टॉप किया

▪️CBSE की 12 वी की मेघावी छात्रा घृताची गुप्ता ने ज़िले में किया टॉप।

जिले की एलआरएस एकेडमी स्कूल की छात्रा धृताची ने जिले में टॉप करते हुए 99.40 परसेंट मार्क्स सीबीएसई बोर्ड में हासिल की हैं। छात्रा ने 12वीं में पूरे जनपद में टॉप करने का काम किया है। छात्रा के टॉप करने पर स्कूल शिक्षक सहित परिजनों ने छात्रा को बधाई दी है।

बिजनौर के बढ़ापुर की रहने वाली धृताची ने बारहवीं की सीबीएसई की परीक्षा में जिले में टॉप करते हुए 99.40% मार्क्स लाकर जहां जिले का नाम रोशन किया है। तो वही छात्रा ने अपने स्कूल व परिजनों का भी नाम रोशन करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है।

छात्रा का कहना है कि वह एल आर एस एकेडमी में पढ़ती है और बढ़ापुर के एक गांव की रहने वाली है। वह रोजाना पढ़ाई के लिये 18 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल जाती थी।छात्रा ने रोजाना लगभग 7 से 8 घंटे पढ़ाई करके इस मुकाम को हासिल करने का काम किया है।

छात्रा के टॉप करने पर स्कूल के शिक्षकों व घर के परिजनों ने छात्रा को बधाई दी। साथ ही साथ मोहल्ले वासियों ने भी घर जाकर छात्रा को मिठाई व फूल माला पहनाकर सम्मानित करने का काम किया। छात्रा का कहना है कि बीएससी करने के बाद वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करेगी।

बिजनौर में लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, घृताची गुप्ता ने 12 वी क्लास में 99.4 फीसदी लाकर ज़िले में टॉप किया

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago