बिजनौर पुलिस ने 10 लाख के माल के साथ 4 चोरों को किया गिरफ्तार, 52 मोबाईल 2 लैपटॉप हुए बरामद

बिजनौर पुलिस ने चार शातिर चोरों को चोरी किए गए अलग-अलग कंपनी के 52 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप व अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी किए गए माल की कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर गिरफ्तार हुए चोरों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजने की तैयारी शुरू करदी है

बरामद किया गया सामान

मोबाइल चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वाट सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बाईपास रोड रेलवे फाटक के पास से ग्राम बक्शीवाला से मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चार शातिर चोर शावेज, आदिल, कासिफ और खालिद को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार हुए चोरों के पास से पुलिस ने अलग-अलग कंपनी के 52 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप एचपी कंपनी के बरामद किए हैं। बरामद हुए सामान की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शातिर चोरों के पास से दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया, कि गिरफ्तार हुए चोर रेकी कर अलग-अलग जगहों से मोबाइल और लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इनका एक साथी खालिद जिसकी मोबाइल की दुकान है। चोरी किए गए मोबाइल को सस्ते दामों में दुकान पर लोगों को बेचने का काम करता था और अन्य चोर राह चलते अनजान लोगो को सस्ते दामों में चोरी के मोबाइल बेच देते थे। गिरफ्तार हुए सभी चोरों को जेल भेजा जा रहा है।

बिजनौर पुलिस ने 10 लाख के माल के साथ 4 चोर किया गिरफ्तार।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago