बिजनौर में ट्रैक्टर चोरी करने वाले चार चोर ट्रैक्टर व बाईक समेत गिरफ्तार।

जनपद बिजनौर की कोतवाली देहात पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने गनौरा भट्ठे से चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद किया है। मास्टरमाइंड रितुल कुमार पुत्र समरपाल निवासी महेश्वरी जट थाना कोतवाली देहात है, जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।आरोपियों ने अपने नाम आकाश पुत्र राजेश निवासी कृतो नगली, मलखान सिंह पुत्र गंभीर सिंह निवासी मोहनपुर उर्फ चंदा नांगली थाना हल्दौर, फैसल पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम महेश्वरी जट थाना कोतवाली देहात, सुखराम पुत्र मथुरा निवासी ग्राम सेह थाना शिवाला कला बताए। मलखान सिंह पर जनपद के विभिन्न थानों से 15 मुकदमे दर्ज हैं। मास्टरमाइंड रितुल कुमार पुत्र समरपाल निवासी महेश्वरी जट थाना कोतवाली देहात है, जो फरार है।सीओ के मुताबिक रितुल कुमार नजीबाबाद थाना क्षेत्र निवासी दीपांशु हत्याकांड में आरोपी है। अप्रैल 2019 से रितुल कुमार जेल में बंद था। जेल में ही रितुल और मलखान की दोस्ती हो गई थी। रितुल हाल ही में जेल से छूटकर आया था। तंग हालत को देखते हुए सभी ने ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago