पुलिस ने बिजनौर व चाँदपुर में 3 बाईक समेत 3 चोर किये गिरफ्तार।

शहर कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में संजीव पुत्र तेजपाल व अनिल पुत्र धर्मपाल निवासी पचेंडा कला थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर शामिल है। वही चांदपुर कोतवाली पुलिस ने धामपुर निवासी सादिक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। यह बाइक हरिद्वार से चोरी की थी।

दिनांक 25.09.2024 को थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिग के दौरान पुलिस चौकी भगीरथ गंगा बैराज बैरियर 1. संजीव पुत्र तेजपाल 2. अनिल पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम पचेंडा कला थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर को चोरी की गयी एक मोटरसाइकिल सुपर स्लेण्डर ग्रे रंग रजि0नं0 UP20AW1046 व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल अन्य मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना नं० UK082243 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अनिल के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को अंतर्गत धारा 207 एम0वी एक्ट में सीज किया गया। चोरी की गयी मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा अवैध चाकू की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त अनिल के विरुद्ध धारा 4/25 आयुद्ध अधि० की वृद्धि की गयी।

दिनांक 25.09.2024 को थाना चांदपुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियुक्त सादिक पुत्र सईद निवासी हबीबवाला थाना धामपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी मोटरसाइकिल स्पलेन्डर प्लस मिस प्रिन्ट नम्बर प्लेट यूपी 20 के आगे 8450 अंकित है बीच के दो नम्बर स्पष्ट नही है बरामद की गयी। अभियुक्त सादिक ने पूछताछ पर बताया कि यह मोटर साईकिल मैने व मेरे साथी सायम निवासी ग्राम बगदाद अंसार थाना धामपुर ने दिनांक 11.09.2024 को दादूपुर सलेमपुर हरिद्वार से एक घर के बाहर से चोरी की थी । मोटरसाइकिल को चेक किया गया तो मोटर साईकिल नम्बर UK17L1986 अंकित होना पाया गया। बरामद मोटरसाईकिल के संबंध में दादूपुर सलेमपुर हरिद्वार के सम्बंधित थाना रानीपुर से जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त मोटरसाईकिल के संबंध में थाना रानीपुर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 389/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। बरामद मोटरसाइकिल व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चांदपुर पर मु0अ0सं0 501/24 धारा 317(2)/318(4) बीएनएस बनाम सादिक व सायम पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago