नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद के प्रयासों से मिले क्षेत्र के दो पुलों से ग्रामवासियों में खुशी

Bijnor: नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद के अथक प्रयासों से नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक और बड़ा विकास कार्य स्वीकृत हुआ है

जिससे ग्राम बीरूवाला, जट्टी वाला, ताहरपुर, मेदूवाला, बुड्ढी बडि़या, मथुरापुर मोर आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निवास कर रहे सिख समाज के लोगों को सीधा सीधा फायदा पहुंचेगा ।

विधायक नजीबाबाद हाजी तस्लीम अहमद ने 29 दिसंबर 2020 को पूरनपुर-बिजोरी-जट्टी वाला मार्ग के किलोमीटर 11 पर क्षतिग्रस्त मालन नदी के रपटे के स्थान पर पुल निर्माण की मांग शासन से की थी

इस मार्ग पर पड़ने वाला रपटा क्षतिग्रस्त हो गया था तथा वर्षा ऋतु में मालन नदी के तेज उफान के कारण मार्ग अवरुद्ध हो जाता था जिस वजह से स्कूली बच्चे आसपास के क्षेत्रों के मरीज अन्य लोगों का आवागमन इस मार्ग से टूट जाता था

इस मार्ग से उपरोक्त ग्राम वासियों का हरिद्वार रोड से संपर्क जुड़ा है। क्षेत्रवासियों ने इस स्थान पर नजीबाबाद विधायक हाजी तस्लीम अहमद से पुल के निर्माण की मांग की थी

जिस पर विधायक ने शासन को प्रस्ताव भेजा था और खुद भी लखनऊ में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से इस संबंध में मुलाकात की थी। शासन ने विधायक हाजी तस्लीम अहमद की मांग पर उपरोक्त मार्ग पर पुल निर्माण की मंजूरी दे दी है।

यह पुल लगभग एक करोड़ 1.69 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा जिसका निर्माण कार्य वर्षा ऋतु के तुरंत बाद प्रारंभ कर दिया जाएगा। पुल के मंजूर होने की जानकारी पाकर क्षेत्रवासियों में विधायक नजीबाबाद हाजी तस्लीम अहमद के प्रति खुशी है

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago