नजीबाबाद क्षेत्र में नहर की पुलिया पर कार लड़खड़ा कर नहर में गिरी चालक की डूबने से हुईं मौत

Bijnor: नजीबाबाद के नगीना-बुंदकी रोड पर छोईयां पुल की नहर में एक कार के गिर जाने से उसमें मौजूद कार सवार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से निकलवाकर शव को बाहर निकाला,

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार (आज) सुबह नगीना बुंदकी रोड पर ग्रामीणों ने छोईयां पुल की नहर में एक कार के गिरे होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज प्रवीण तेवतिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार को क्रेन द्वारा नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जिस पर मृतक की शिनाख्त अंकित गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता निवासी बंदुनगर कालोनी शीला टाकीज धामपुर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों का कहना है कि सम्भवतः व्यक्ति ने शराब का अधिक सेवन कर रखा होगा, जिस कारण यह पड़ा रहा। जिससे इसकी मौत भी हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि उनकी मौत कैसे हुई है।

नजीबाबाद से अल्ताफ रज़ा की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago