बिजनौर के संयुक्त चिकित्सालय स्टाफ़ में कोरोना संक्रमण की एंट्री के बाद अस्पताल प्रशासन में मची खलबली

बिजनौर:- जनपद बिजनौर में कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जनपद में अब प्रवासी व्यक्तियों के साथ साथ कोरोना की चपेट में आने वाले सरकारी कर्मचारियों की सँख्या बढ़ती जा रही है। जनपद में कहीं पुलिस कोरोना की चपेट में तो कहीं बैंक कर्मचारी तो कही स्वास्थ्य विभाग।
      वहीं बुधवार की शाम को जिला संयुक्त चिकित्सालय की एक नर्स कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलने पर जनपद के स्वास्थ्य विभाग व बिजनौर प्रशासन में अफरा तफ़री मच गयी।  बिजनौर जिला चिकित्सालय में एक महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने से पूरे चिकित्सालय को दो दिन के लिए सील कर दिया है। जिला अस्पताल का सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। जिला  इस दौरान जिला अस्पताल की समस्त सेवाएं ठप रहेंगी। इसमें इमरजेंसी और प्रसव भी शामिल है। साथ ही कोविड-19 के जांच और इलाज की व्यवस्था भी शामिल है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जब तक जिला अस्पताल सील है तब तक जिला अस्पताल में किसी भी तरह के नए मरीज नहीं भर्ती होंगे, केवल भर्ती मरीज का इलाज होगा। इस दौरान जिला अस्पताल में किसी के भी आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

प्रशासन द्वारा जिला चिकित्सालय को सेनेटाइजेशन व सील करने के आदेश के साथ आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिला अस्पताल भले ही 48 घंटे के लिए सील किया गया हो, लेकिन जिला अस्पताल का सेनेटाइजेशन कार्य पूरा करने में कम से कम दो दिन लगेंगे। तीन चरण में सेनेटाइजेशन होने के बाद और सभी कर्मचारियों का सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही जिला अस्पताल का सुचारू तौर पर संचालन हो सकता है।

ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि सोमवार से पहले जिला अस्पताल में इमरजेंसी तक शुरू हो पाने की संभावना नहीं है। आज शाम तक केवल अस्पताल के भवनों का बाह्य भाग का ही फायर विभाग  की ओर से सेनेटाइजेशन किया जा सका। अंदर और बाहर तीन चरण में सेनेटाइजेशन करने का मानक है। वहीं जिला अस्पताल के साथ आवासीय परिसर का भी सेनेटाइजेशन होना है

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago