जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने बिजनौर के सभी चीनी मिल प्रबन्धकों के साथ किया सभा आयोजन

गन्ना भुगतान में अनावश्यक रूप से विलम्ब करने पर जिला गन्ना अधिकारी को चीनी मिल बिजनौर, चांदपुर, बिलाई और धामपुर के मिल प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के निर्देश, हर हालत में किसानों के हितों की सुरक्षा की जाएगी:- जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय


बिजनौर न्यूज:- जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने आज शाम 6ः00 बजे कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में गन्ना भुगतान से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि गन्ना भुगतान में अनावश्यक रूप से विलम्ब करने पर चीनी मिल बिजनौर, चांदपुर, बिलाई और धामपुर के मिल प्रबंधकों को नोटिस जारी करें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान में अनावश्यक रूप से विलम्ब अथवा लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी और हर हालत में किसानों के हितों की सुरक्षा की जाएगी।


समीक्षा के दौराऩ बिलाई चीनी मिल द्वारा वर्तमान तक कुल 24.72 प्रतिशत, बिजनौर 34.46, धामपुर 37.46 तथा चांदपुर चीनी मिल द्वारा 39.95 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। उन्होंने संबंधित चीनी मिलों के प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर किसानांे को उनके अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान करना सुनिश्चित करें अन्यथा उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी के अलावा सभी चीनी मिलों के अधिकारी मौजूद थे।                         

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago