Categories: किरतपुर

बिजनौर पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए भाजपा पदाधिकारियों के विवादित पोस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

🔹सत्ता पक्ष के नेता ही आगामी त्यौहारों के दृष्टिकोण से प्रशासन की अपील की अनदेखी कर उगल रहे हैं जहर,

बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह जहाँ आगामी त्यौहारों के दृष्टिकोण से जनपद के सभी थाना परिसरों में गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर जनपद के लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्वक रूप से सम्पन्न करने की अपील कर रहे हैं,

किरतपुर से भाजपा के नगर अध्यक्ष

वहीं सत्ता पक्ष के नेता व कार्यकर्ता इससे उलट लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट वाह्टसप ग्रूप पर कुछ फेसबुक स्क्रीन साट खूब वायरल हो रहे हैं जिसमें सत्ता पक्ष के नेता एक विशेष समुदाय के खिलाफ़ लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं,

बिजनौर एक्सप्रेस ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि जनपद के इन दोनों पदाधिकारियों ने फेसबुक पर से पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए इन पोस्टों के स्क्रीन साट वाह्टसप पर खूब वाइरल हो रहे हैं,

नजीबाबाद से Rajiv parjapati

दरअसल बिजनौर से किरतपुर भाजपा नगर अध्यक्ष yogendra Kumar Rajput ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक विवादित पोस्ट करते हुए लिखा था कि, रंग उसी से खरीदेंगे जिसके मांथे पर तिलक होगा, वह इतने में ही नहीं रुके आगे उन्होंने लिखा कि त्यौहार सनातनी है तो दुकानदार भी सनातनी होना चाहिए,

वहीं नजीबाबाद से एक और अन्य पदाधिकारी जो कि अपने आप को जिला प्रमुख सोशल मीडिया व विधानसभा संयोजक बतातें है, उन्होंने ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया जिसमें वह पिछले दिनों मेरठ में हुईं घटना पर व्यंग्य करतें हुए समुदाय विशेष के लोगों से सामान नहीं खरीदने की अपील कर रहे हैं,

हालांकि विवाद बढ़ता देख इन दोनों पदाधिकारियों ने यह पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इनके द्वारा की गई इन पोस्टों को स्क्रीन साट लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल कर दिया हैं,

आप को बता दें कि बिजनौर पुलिस आगामी त्यौहार होली व शब ए बारात को मिलजुल के लिए अपील कर रहीं हैं, और सुरक्षा की दृष्टि से सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा अफवाहें फैलाने वाले लोगों के खिलाफ़ कडी कारवाई के लिए भी कह चुकीं हैं, लेकिन सत्ता में बैठें इन लोगों को बिजनौर प्रशासन की कोई परवाह नहीं है,

किरतपुर भाजपा नगर अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत की फेसबुक पर बवाल, उनके द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट हुई सोशल साइट्स पर वायरल.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे सवांददाता हिमांशु भारती व नसीम अहमद की ये खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

3 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

3 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

4 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago