धामपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड 01 अभियुक्त, 04 अवैध तमन्चे व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार

बिजनौर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत स्वाट टीम व धामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक घर में बने तहखाने में से अवैध शस्त्रों का संचालन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

अभियुक्त करीमुद्दीनपुर पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम मिर्जापुर अल्लाह वाला थाना रामपुर जनपद बिजनौर ने पूछताछ में बताया अत्याधिक पैसे कमाने की लालसा में वह अवैध शस्त्र बनाकर बेचने लगा था पिछले 10 वर्षों से यह कार्य वह फारुख के साथ मिलकर कर रहा था परंतु फारुख की मृत्यु करीब 4 वर्ष पहले हो चुकी है फारुख की मृत्यु के बाद वह यह काम अकेले कर रहा था चुनावी माहौल के चलते शस्त्रों की मांग होने के कारण इसकी कीमत 5000 से ₹10000 तमंचा आराम से मिल जाती थी जिससे उसके घर का खर्च एवं शौक पूरे हो जाते थे बरामद किए

अभियुक्त के पास से तीन तमंचा 315 बोर एक तमंचा 12 बोर लोहे की नाली शस्त्र बनाने के उपकरण हथोड़ा ड्रिल मशीन आरी रेती आदि बरामद हुए अभियुक्त को मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

बाईट: डॉ धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago