नजीबाबाद में पार्क व मिनी स्टेडियम बनाने की मांग हुईं तेज़, विधायक ने डीएम से की मुलाकात

▪️वहीं चैयरपर्सन पुत्र शहबाज़ ने वाहिदनगर में पड़े तालाब का सौंदर्यीकरण कर आसपास पार्क का कार्य शूरू करने की बात करते हुए बिजनौर एक्सप्रेस वाहटसप ग्रुप में फोटो शेयर की हैं,

▪️नजीबाबाद से विधायक हाजी तसलीम अहमद ने संज्ञान लेते हुए डीयम से मुलाकात कर पार्क के लिए 20 लाख देने की घोषणा की है,

Bijnor: नजीबाबाद के विधायक हाजी तसलीम अहमद ने जिलाधिकारी बिजनौर से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि नजीबाबाद की जनता द्वारा काफी समय से नगर में पार्क बनाने की मांग की जा रही है।

अनेकों बार इसका मुद्दा भी उठाया गया है और अब पुनः नगर के बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों द्वारा पार्क बनाने की मांग उठाई जा रही है। जिसका विधायक नजीबाबाद हाजी तसलीम अहमद ने संज्ञान लेते हुए आज एक मांग पत्र जिलाधिकारी बिजनौर से मिलकर उन्हें सौंपा।

जिसमें उन्होंने नजीबाबाद नगर के समीप मौजा रामपुर बनवारी (वाहिदनगर) में 19.50 बीघा जमीन, जो कि नगर पालिका परिषद नजीबाबाद की सीमा के अंतर्गत आती है उसमें पार्क बनाने की मांग की। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने पार्क में बच्चों के झूले एवं अन्य व्यायाम संबंधी उपकरणों एवं पार्क की आवश्यकतानुसार अपनी विधायक निधि से रूपये 20 लाख देने की भी घोषणा की है।

जो कि नजीबाबाद की जनता के जनहित में होगा। मांग पत्र स्वीकार करते हुए जिलाधिकारी बिजनौर ने विधायक हाजी तसलीम अहमद को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही उपजिलाधिकारी नजीबाबाद को उपरोक्त जमीन पर पार्क बनाने की जिम्मेदारी सौंपेंगे |

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago