Categories: धामपुर

बिजनौर में लेखपाल पर मां की मजबूरी का फायदा उठाने का आरोप, बेटे के इलाज के लिए सीएम योगी से मांगी थी सहायता राशि

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की तहसील धामपुर से है। जहां सहायता राशि दिलाने के नाम पर लेखपाल पर 10000 का सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगा है, जिसको लेकर लेखपाल के द्वारा पीड़ित महिला के साथ हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महिला ने लेखपाल को जमकर लताड़ लगाई भी लेखपाल भी महिला का हाथ पड़कर धक्का मुक्की करता हुआ दिखाई दिया । योगी सरकार में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की यह पूरी घटना थाना धामपुर के अंतर्गत आने वाले तहसील धामपुर परिसर की है।

महिला हेमा देवी ने लेखपाल विपिन कुमार पर आरोप लगाया है, कि उसका पुत्र प्रियांशु एक वर्ष पूर्व परीक्षा देने जा रहा था। जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान लाखों रुपये खर्च हो गए।

पीड़ित की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित महिला को एक पत्र दिया, जिसमें सरकार से आर्थिक मदद मिलने की संभावना जताई गई। इसके बाद उसने तहसील के लेखपाल विपिन कुमार से संपर्क किया।

जिन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने किसी तरह पांच हजार रुपये लेखपाल को दे दिए, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी सहायता राशि नहीं मिली।

जब उसने सोमवार को तहसील पहुंचकर लेखपाल विपिन कुमार से सवाल किए, तो वह भड़क गया और अभद्रता करने पर उतारू हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है वहीं जनता में इस घटना को लेकर रोष है, और ऐसे घूसखोरो के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

4 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago