खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है जहां अफजलगढ़ सीएचसी में महिला और उसके पति के साथ डॉक्टर व फार्मासिस्ट के बीच विवाद हो गया। जिसमें सीएचसी पर तैनात सर्वेश निराला ने महिला और उसके पति पर अभद्रता करने और दवाई का पर्चा फाड़ने का आरोप लगाया है
वहीं, दूसरी तरफ महिला ने डॉक्टर पर भी गम्भीर आरोप लगाए हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के पति को थाने जाकर पूछताछ शुरू कर दी है
दरअसल यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ सीएचसी का है जहां सीएचसी प्रभारी सर्वेश निराला और एक दंपती के बीच एक्स-रे कराने को लेकर कहासुनी हो गई।
डॉक्टर सर्वेश निराला का आरोप है, कि महिला और उसके पति ने न केवल उनके साथ अभद्रता की, बल्कि दवाई का पर्चा भी फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी है।
वहीं दूसरी ओर मनोहरवाला की रहने वाली महिला ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट मनोज शर्मा पर गाली-गलौच और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति को थाने ले गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद
© Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…