बिजनौर के धामपुर में रात के अंधेरे में लहलहाती गेहूं और गन्ने की फसल को दबगों ने जोत डाला

बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के ग्राम पड़ली मांडू में एक किसान की गेहूं और गन्ने की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत कर तहस-नहस कर दिया। पीड़ित ने थाना धामपुर में तेहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है, धामपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दरअसल यह पूरा मामला थाना धामपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाडली मांडू का है। जहां पर दो नाबालिग मोहम्मद आर्यन व मोहम्मद अरसलान पुत्रगण इसरार अहमद की जंगल की जमीन है, जिस पर वह काफी समय से अपनी फसले लगातार बोता चला आ रहा है। ओर कोर्ट में मामला विचाराधीन है,

लेकिन 10 और 11 फ़रवरी की रात्रि में निसार अहमद पुत्र जमीर अहमद,मौ फैजान , मोहम्मद रिहान , मोहम्मद शोएब ने नूरपुर से ट्रैक्टर लाकर खेत में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल को जोत कर नेस्ट नाबूत कर दिया।

सवेरे जब पीड़ित ने अपने खेत पर जाकर देखा तो उसकी फसल पर ट्रैक्टर चला हुआ था फसल को बर्बाद देखकर पीड़ित किसान के होश उड़ गए और उसने तुरंत  हल्का चौकी नीदरु के कांस्टेबल को फोन कर बताया, इसके बाद वह थाना धामपुर में तहरीर देने पहुंचा।

थाना धामपुर  में पीड़ित की तहरीर के आधार पर निसार अहमद पुत्र जमीर अहमद, मौ, फैजान, मौ रिहान , मौ शोएब निवासी ग्राम नूरपुर मौहल्ला इसलाम नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। और जिस ट्रैक्टर से रात के अंधेरे में हथियारों के बल पर पीड़ित की जमीन को जोता गया है, उसकी तलाश भी कर रही है।

सूत्रों की माने तो ट्रैक्टर थाना नूरपुर के ठेरी रोड का बताया जा रहा है, अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कब तक कार्यवाही कर पाती है।

उधर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्शल का कहना है, पीड़ित की खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट करने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बक्श नहीं जाएगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago