बिजनौर के अफजलगढ में हुई भीषण सड़क दुघर्टना बाइक सवार महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

बिजनौर के अफजलगढ में  राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के समीप अपनी रिश्तेदारी में मेहमान दारी करके अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रही एक महिला की सड़क दुघर्टना में मौके पर ही दर्दनाक हो गई जबकि उसका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया

घायल को राहगीरों व पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। मृतक महिला नाजमा बेगम उम्र 42 वर्ष नहटौर के मौहल्ला मीना मार्किट की रहने वाली है।

नहटौर के मौहल्ला मीना मार्किट निवासी नाजमा बेगम उम्र 42 वर्षीय पत्नी मतलूब बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नाबका में अपने पिता नन्हे उस्मानी के यहां गांव में अपने पुत्र तालिब के साथ बाइक पर सवार होकर आई हुई थी।

देर शाम वह अपने पुत्र तालिब के साथ वापस बाइक पर सवार होकर अपने घर नहटौर जा रही थी। जैसे ही उसकी बाइक अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल के सामने नेशनल हाईवे पर पहुंची तो अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नाजमा बेगम उम्र 42 वर्षीय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुत्र तालिब अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल तालिब को राहगीरों की मदद से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुमित राठी,हल्का इंचार्ज हरवीर सिंह व कस्बा इंचार्ज प्रवीण कुमार ने मृतक नाजमा बेगम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भेज दिया है।

वही अज्ञात वाहन चालक मौके से अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। उधर थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि महिला नाजमा बेगम उम्र 42 वर्षीय नहटौर की रहने वाली है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी अफजलगढ़

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago