बिजनौर के धामपुर में भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्री घायल, पत्नी की मौत

बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र में आज एक भयानक एक्सीडेंट हुआ, जिसमें पिता और पुत्री घायल हो गए, और पत्नी की जान चली गई।

आप को बता दे कि थाना धामपुर क्षेत्र की रहने वाली  काजल पाल पुत्री विजय पाल उम्र 22 वर्ष की शादी लगभग तीन साल पहले सचिन, उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम शेखपुरी, थाना नगीना से हुई थी।

बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व काजल अपने पति सचिन और 11 महीने की बच्ची निहारिका के साथ अपने मायके ग्राम चक  शहजानी  थाना धामपुर के एक बैंक में खाता खुलवाने के उद्देश से आई थी।

कल प्रातः 10 बजे काजल अपने पति सचिन और अपनी बेटी निहारिका के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल शेखपुरी जा रही थी। बता दे कि जैसे ही बाइक सवार पति पत्नी और बच्ची हबीबवाले के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी की बाइक के परखच्चे उड गए और बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और महिला की गोद में बैठी बच्ची के मामूली चोट आई।

सूचना पर पहुंची डायल एक सौ आठ की एम्बुलेंस ने घायलों को सी एच सी धामपुर में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। काजल की मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया, और परिजन आनन फ़ानन में सी एच सी धामपुर पहुंचे।

परिजन सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में ले गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक काजल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई

बताया यह भी जा रहा है कि काजल ने बच्ची को चोट नही आने दी जैसे ही वह लोग सड़क पर गिरे तो काजल ने उसे अपने गोद मे कस के पकड़ लिया, और उसे सड़क पर ज्यादा जोर से गिरने नही दिया जिससे बच्ची की जान बच गई और बच्ची सुरक्षित है, लेकिन काजल की मौत हो गई, और उसका पति गंभीर रूप से घायल है । मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाली अज्ञात कार का अभी पता नहीं चल पाया है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago