बिजनौर में गौकशी करते पकड़े गए अज़ीम व अनिल पुलिस ने मुठभेड़ में बचाई गौवंशीय पशु की जान

बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना चांदपुर का हिस्ट्रीशीटर अजीम उर्फ छंगा और उसके साथी जंगल में गौकशी कर रहे हैं

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी की, जहां उन्होंने अजीम और उसके दो साथियों को गौकशी करते हुए पाया पुलिस को देखकर अजीम ने अपने साथियों के साथ पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने अपनी तरफ से जवाबी फायरिंग की, जिसमें अजीम घायल हो गया। पुलिस ने अजीम को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही एक और आरोपी को पकड़ लिया।

हालांकि, दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गएपुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जीवित गौ वंशीय पशु, एक मोटरसाइकिल और गौकशी के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एएसपी राम अर्ज ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस ने उचित जवाबी फायरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफताब आलम चांदपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago