धामपुर के प्रियंका जूनियर विंग स्कूल में मम्मियों ने अपने बच्चो को नॉन फायर कुकिंग सिखाई

प्रियंका मॉडर्न जूनियर विंग में बच्चों की मम्मीयों के द्वारा नॉन फायर कुकिंग मतलब बिना आग के खाना बनाना सिखाया गया। जिसमें सबसे आसान फलों की चाट बनाना सिखाया गया। इस एक्टिविटी में स्कूल टीचर के साथ साथ बच्चों की मम्मीयों को बुलाकर उनके द्वारा फलों की चाट कैसे तैयार की जाती है बच्चों को सिखाया गया

प्रियंका स्कूल में हर सप्ताह इस तरह की एक्टिविटीज की जाती है जिसमें कभी बच्चे और कभी उनके माता-पिता बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और बहुत खुश होते हैं।

स्कूल प्लानिंग कोऑर्डिनेटर अदिति सिंह राणा ने एक मदर के रूप में केजी क्लास में पढ़ने वाली अपनी बेटी के साथ भाग लिया और बच्चो को फलों के पौष्टिक तत्व गुण और फायदे बताएं इसमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स के बारे में बताया जो हमें चुस्त-दुरुस्त और निरोगी बनाता है

स्कूल प्रिंसिपल मिस्टर डीएस नेगी ने बताया कि फल खाने से हम निरोगी रहते हैं और फलों में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में विभिन्न जानकारियां दी। स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती घटा दीक्षित ने सभी मम्मीयो के स्कूल में आने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और सभी ने अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की अध्यापिकाएं ,वंदना मिश्रा ,नेहा, तूलिका , पूजा रानी ,ऋतु, मोनिका अग्रवाल, रेनू ,पूजा खंडेलवाल आदि ने बहुत सहयोग किया।

प्रियंका जूनियर विंग स्कूल में मम्मियों ने अपने बच्चो नॉन फायर कुकिंग सिखाई।

धामपुर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago