रामगंगा में डूबे गज्जन सिंह का 16 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नही, गोताखोर शुरू करेंगे सर्च अभियान

जनपद बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी गज्जन सिंह 22 पुत्र जरनैल सिंह मंगलवार की दोपहर को अपनी बहन व भतीजी के साथ अफजलगढ़ में आधार कार्ड बनवाने के लिए गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय गर्मी के चलते वह रास्ते में पड़ने वाली रामगंगा नदी में नहाने के लिए उतर गया।

नहाते समय नदी के तेज बहाव में फंसकर वह डूब गया। शोर मचाने पर आसपास में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसको तलाश किया। लेकिन गज्जन सिंह का पता नही लग सका।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना के लगभग 16 घंटे बीतने के बाद भी अबतक डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है. उधर युवक के डूबने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ताजा अपडेट के अऩुसार पीएसी के गोताखोर कुछ ही समय में मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान शुरू करने वाले थे

रामगंगा में डूबे गज्जन सिंह का 16 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नही, गोताखोर शुरू करेंगे सर्च अभियान।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट ।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago