बसपा के नेतृत्व में ठाकुर मूलचंद चौहान ने आजम खान की रिहाई वह अन्य विभिन्न मुद्दों पर सौपा ज्ञापन

▪️ठाकुर मूलचंद चौहान ने सरकार व विधुत विभाग के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया!

बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में ठाकुर मूलचंद चौहान ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर बिजली विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी ब प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

आपको बताते चलें प्रदेश में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती बढ़ती महंगाई बंद पड़े राजकीय कन्या इंटर कॉलेज , बंद पड़े ट्रामा सेंटर एवं 100 बेड के अस्पताल के संबंध में धामपुर उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया

बिजली कटौती से आमजन किसानों व दुकानदारों का धंधा बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है रमजान के इस पाक महीने में बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है इसको शीघ्र ठीक किया जाए पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को शीघ्र कम किया जाए ईद के दिन इस गांव पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं आने-जाने के रास्ते पर पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाए प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है जिसको जल्द से जल्द कम किया जाए राजनीतिक द्वेष में फंसाए गए आजम खान को जल्द से जल्द रिहा कराया जाए

किसानों के लिए नई विद्युत व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी व्यवस्था प्रति हार्स पावर की चालू की जाए किसानों के भुगतान शीघ्र कराए जाएं । कार्यकर्ताओं ने बोल मूलचंद हल्ला बोल बोल मूलचंद हल्ला बोल यह सरकार निकम्मी है यह सरकार बदलनी है जैसे नारे लगाए और जमकर प्रदर्शन किया वही विद्युत विभाग के एससी राजेंद्र प्रसाद एक्शन एसडीओ को आधा घंटा धूप में बिठाए रखा

धामपुर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago