कोरोना …शैतान बन रहा हैं अब हैवान

कोरोना,
भले ही हो गया पुराना
पर,
अभी यहां से गया ना
इसलिए,
तुम भी बाहर जाना ना 

कोरोना,
घुसपेठिया शैतान
रफ्तार पर है अपनी
बन रहा ये अब हैवान
ले रहा लोगो की जान
पर,
इससे बिल्कुल घबराना ना
तुम भी बाहर जाना ना 

यू ट्यूब भी थक गया
जब बने खूब पकवान
क्या समझ रहे थे
आया है कोई मेहमान
पर,
होटलो का अभी खाना ना

खतरा सामने है भारी,
बने यह देश मे महामारी
इससे पहले समझाओं उनको
जो,
कह रहे मास्क लगाना ना
दूरी को बनाना ना,हाथ धोना ना,
सोचो,
ऐसे कैसे हारेगा कोरोना
तब,
बार बार पड़ेगा
लॉक डाउन लगाना
आओ,
संकल्प ले ,नियम करेंगे पालन
हमे ,
कोरोना को है हराना
इसलिए
तुम भी बाहर जाना ना
———————
—————अजय जैन,पत्रकार
           नजीबाबाद-9837907576

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago