मुज़फ्फरनगर : आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदे व्यक्ति को सिपाही ने बचाया।

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली में दिनांक 29.03.2021 की शाम लगभग 06.30 बजे थाना ककरौली थाना प्रभारी जटवाडा के पास गश्त में मामूर थे तभी अचानक पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति आत्महत्या करने के ईरादे से नहर में कूद गया। जिसे देखकर गाडी में बैठे कांस्टेबल 661 सुनील कुमार ने गाडी को रुकवाकर तत्काल नहर में छलांग लगा दी और उस व्यक्ति को बचाया।

व्यक्ति से पूछताछ के बाद ज्ञात हुआ कि रईस पुत्र स्व0 फहीम निवासी ग्राम खुजेड़ा थाना ककरौली उम्र लगभग 40 वर्ष है, उसने आत्महत्या करने का कारण पारिवारिक समस्या होना बताया। थाना प्रभारी ककरौली ने रहीश के गांव में जाकर गांव के प्रधान व अन्य लोगो को बुलाकर रहीश के घर वालो को समझाया व पारिवारिक परेशानी का निवारण करने के लिए कहा जिस पर घर वाले सहमत हुए और रईस को घर ले गये।

रिपोर्ट : ब्यूरो चीफ बिजनौर एक्सप्रेस

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago